{"_id":"5aa564d14f1c1bbb758b4db1","slug":"161520788689-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति के व्यवहार से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति के व्यवहार से लोगों में रोष
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पति के व्यवहार से लोगों में रोष
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव गढीश्याम में खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग करने पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता की गई। ग्रामीणों ने प्रधान के पति के व्यवहार को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उधर, ग्राम प्रधान के पति संजीव कुमार का कहना है कि गांव में 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा था, जिसमें ग्रामीण बाधा उत्पन्न कर रहे थे। मौके पर जाकर समझाने का प्रयास किया तो अभद्रता करने लगे। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को तहरीर देकर शांति व्यवस्था की मांग की गई थी। इस संबंध में प्रधान के पति का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
गांव गढ़ी श्याम में कश्यप चौपाल पर लोगों की बैठक हुई। वक्ताओं ने बताया कि कांशीराम के घर के बाहर लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब था। शिकायत करने के बावजूद हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। आरोप है कि दोबारा शिकायत करने पर ग्रामीणों से अभद्रता की गई। मामले की शिकायत पुलिस से की, तो प्रधान के पति ने पुलिस से कहकर ग्रामीणों का ही उत्पीड़न करा दिया। बैठक में निर्णय लिया कि पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले की शिकायत करेगा। इस दौरान दल सिंह, रतन प्रधान, सोमपाल, राजेश, सूरत, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।