{"_id":"5a8db9034f1c1bbd218b45f8","slug":"161519237379-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नकदी न लाने पर तलाक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नकदी न लाने पर तलाक की धमकी
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज नहीं लाने पर तलाक की धमकी
कैराना (शामली)। एक व्यक्ति ने दहेज में चार लाख रुपये ना लाने की धमकी देते हुए महिला को घर से बार निकाल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव गोगवान निवासी भूरी ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी तितरवाडा गांव में युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद संतान में उसे छह बच्चे हुए। पिछले काफी दिनों से पति अपने परिवार के लोगों के बहकावे में आकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि गत दिनों उसे मुजफ्फरनगर लोन कराने के बहाने से कोर्ट में ले गया और वहां पर उससे तलाक के कागजात पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता द्वारा उसे तलाक के बारे में बताए जाने पर उसने हस्ताक्षर नहीं किये, जिसके बाद वह ससुराल में आ गई। यहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वह यहां अपने मायके में आ गई। महिला का आरोप है कि ससुरालिए अब उससे अतिरिक्त दहेज के रूप में चार लाख रुपये की नकदी लाने की मांग कर रहे हैं, इसके न लाने पर उसे तलाक दिये जाने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और उसका भाई नकदी देने में असमर्थ है। उसने आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सास-पुत्रवधू पर हमला
कैराना (शामली)। क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उसका पति बाहर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में गांव के ही दबंगों ने उनसे रंजिश रखते हुए नाली का पानी रोक दिया। इसका विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंड़ों व ईंटों से हमला कर दिया और घर में रखी 10 हजार रुपये की नकदी तथा आभूषण भी ले गए। मामले की शिकायत उन्होंने डायल 100 पर की थी। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।