{"_id":"5a3954a64f1c1bc8678c277c","slug":"161513706662-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस: 92 शिकायतो में 12 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस: 92 शिकायतो में 12 का निस्तारण
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 शिकायतों का निस्तारण
कैराना/ ऊन (शामली)। कैराना व ऊन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 92 शिकायती पत्रों में से 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मंगलवार को कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया। इस मौके पर समाधान दिवस में कसेरवा कला निवासी जयदेव ने गांव में शौचालय बनाए जाने, गोगवान निवासी सुरेश व मलकपुर निवासी अख्तर ने राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगाकर मामले की शिकायत की। अलीपुर निवासी वकील जंग ने गांव के तालाब पर अवैध निर्माण कराए जाने व जमालपुर निवासी राजेंद्र ने चक रोड पर अवैध कब्जे करने की शिकायत की। भूरा गांव निवासी श्यामा ने पेंशन नही आने तथा गांव ऐरटी की संतोष, श्रीदेवी, महेंद्री, लक्ष्मी, गंगादेवी व सोमवती ने शिकायत की कि पिछले कई माह से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रही है। मौके पर मौजूद समाज कल्याण विभाग अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा समाजवादी पेंशन योजना बंद कर दी गई है। इस अवसर पर सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार अभय राज पांडे, नायब तहसीलदार कामिंद्र गुप्ता के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में 44 शिकायतों में से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ रेणू तिवारी की अध्यक्षता आयोजित किया गया, जिसमें कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से चार शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। भमेडी शाहपुर के ग्रामीणों ने तहसील परिसर मेेें पहुंचकर गांव के राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।। भमेड़ी शाहपुर के ग्रामीणो की शिकायत पत्र सीडीओ रेणू तिवारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य , नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार एवंम सभी विभागो के अधिकारीगण मौजूद रहे ।