{"_id":"5a185c494f1c1bee688bdb06","slug":"161511545929-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बिगड़ी महिला की हालत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बिगड़ी महिला की हालत, अस्पताल में भर्ती
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बागपत के गांव फजलपुर निवासी विनोद की पत्नी मोनिका शुक्रवार की सुबह जलालाबाद क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी से गांव लौट रही थी। वह सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन में जलालाबाद से सवार हुई। शामली आने तक उसकी हालत बिगड़ गई। ट्रेन में सवार यात्रियों ने शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद रेलवे स्टेशन अधिकारियों और जीआरपी थाने को सूचना दी। जीआरपी सिपाही जोगेंद्र और रमेश ने उसे शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि महिला बेहोश हो गई थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई। दोपहर में परिवार वाले भी शामली पहुंच गए और महिला को अपने साथ ले गए।
डीएम एस्कार्ट की कार में लगी ट्रक की साइड (फोटो)
शामली। शहर में बुढ़ाना रोड पर शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी की एस्कार्ट में शामिल टाटा सूमो में ट्रक की साइड लग गई। इस कारण टाटा सूमो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ट्रक सीज कर कोतवाली लाकर खड़ा करा दिया गया। ट्रक हरियाणा की तरफ से मेरठ की ओर जा रहा था।