{"_id":"597b8cc34f1c1bb2758b468c","slug":"161501269187-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में प्रवेश कराने से मना किया रुपये कम लौटाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में प्रवेश कराने से मना किया रुपये कम लौटाये
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप
कैराना। मोहल्ला अंसारियान निवासी हासिम ने मुख्यमंत्री, जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम और कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक दिन पहले वह शामली रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अपनी बच्ची का एडमिशन कराने गया था। वहां किताबों और यूनिफार्म के नाम पर उससे पांच हजार रुपये जमा कराए गए थे। उसने जब स्कूल का कोर्स देखा तो उसने एडमिशन कराने से इंकार कर दिया और अपने पांच हजार रुपये वापस मांगे। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने 1100 रुपये कम दिए। जब उसने पूरे रुपये वापस मांगे तो स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह स्कूल का नियम है। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको वहां से धमकाकर भगा दिया।