{"_id":"5f907d808ebc3e9b85057540","slug":"16-new-corona-positives-were-found-in-the-district-shamli-news-mrt507321178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 16 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 11 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 143 हो गई है।
बुधवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला रेलपार में 52 व 58 वर्षीय दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। विवेक विहार में 69 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय किशोरी, 65 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। कांबोज कालोनी में 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। बनत में 47 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय युवक, छह साल के बालक और 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
गांव गुर्जरपुर टपराना में 30 वर्षीय युवक और सिक्का में 60 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। गांव सिसाना में 27 वर्षीय महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 16 नए केस मिले हैं, जबकि 11 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या 143 हो गई है।
159 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सीएचसी और विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में 159 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन किट से 159 लोगों के सैंपल लिए। एंटीजन किट से हुई जांच में सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।