{"_id":"603296fb8ebc3ee90d7e72c7","slug":"1586-patients-underwent-treatment-in-health-fairs-shamli-news-mrt526523332","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेलों में 1586 मरीजों ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेलों में 1586 मरीजों ने कराया उपचार
विज्ञापन
शामली। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। इस बार मौसम साफ रहा और ठंड का असर भी कम रहा, इसके बाद भी मरीजों की संख्या में सुबह के समय कम रही और चिकित्सक मरीजों के आने इंतजार करते रहे। मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी, श्वांस और त्वचा संबंधी सामान्य रोगों से संबंधित मरीज ज्यादा रहे।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि रविवार को जिले के सभी 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 1586 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। 126 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में मरीजों में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी आदि सामान्य रोग से पीड़ित आए। इस समय हेल्दी सीजन होने के कारण गंभीर रोगों के मरीज नहीं आ रहे हैं। अमर उजाला टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों का हाल जाना। पेश है रिपोर्ट...
---
अरबन पीएचसी पंसारियान
सुबह 11 बजे
अरबन पीएचसी पंसारियान में मरीजों की भीड़ नहीं थी। थोड़ी-थोड़ी देर के बाद एक या दो मरीज आ रहे थे। डॉक्टर सादिया व स्टाफ मरीजों की जांच कर उपचार कर रहे थे। डॉ. सादिया ने बताया कि 11 बजे तक 15 मरीज पहुंचे हैं। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी और खुजली के आए हैं। शाम चार बजे तक 50 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
--
अरबन पीएचसी बरखंडी
सुबह 11.20 बजे
पीएचसी पर स्टाफ नर्स आशा व रूबी के अलावा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने वाली टीम और अन्य स्टाफ मरीजों की इंतजार करते हुए मिले। स्टाफ नर्स ने बताया कि इस समय तक पांच मरीज पहुंचे हैं। इनमें एक मरीज खुजली, दो मरीज सर्दी जुकाम के और तीन मरीज जच्चा बच्चा से संबंधित रहे। स्टाफ नर्स आशा ने बताया कि सुबह के समय मरीज कम आते हैं, लेकिन बाद में मरीज आते हैं। शाम तक 62 मरीजों ने उपचार कराया।
--
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलकला कैराना
दोपहर 11.50 बजे
पीएचसी पर डॉ. विपिन कुमार मरीजों की जांच कर रहे थे। फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार ने बताया कि एंटीबायोटिक, बुखार, एलर्जी, एसीडीटी समेत सभी तरह की दवाई उपलब्ध है। स्टाफ नर्स प्रतिभा, वार्ड ब्वाय रविन्द्र व वार्ड आया रेखा आदि ड्यूटी पर तैनात थी। डॉ. विपिन ने बताया कि 11. 50 बजे तक 26 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से अधिकतर खुजली, एलर्जी के मरीज थे। 5-6 मरीज बुखार के भी थे।
--
पीएचसी जलालाबाद
सुबह 11 बजे
पीएचसी जलालाबाद में सुबह 11 बजे तक तीन मरीज पहुंचे, जिनमें दो मरीज श्वांस और एक मरीज एलर्जी का आया था। मेला प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. सलमा, नर्स सुप्रिया, आगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत सभी स्टाफ मौजूद रहा। डॉ. विक्रम ने बताया कि शुरूआत में मरीज कम आए। दोपहर के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी। शाम तक 104 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया।
--
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले की स्थिति
पीएचसी - 25
चिकित्सक -54
पैरामेडिकल स्टाफ- 257
कुल मरीज -1586
महिला- 866
पुरुष- 515
बच्चे - 205
गोल्डन कार्ड - 126