{"_id":"5c2a5e0abdec2256af3f54d2","slug":"151546280458-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के कारण पेसेंजर ट्रेन सवा माह के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के कारण पेसेंजर ट्रेन सवा माह के लिए स्थगित
विज्ञापन
शामली। सर्दी के कारण दिल्ली से शामली और शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर को 14 फरवरी तक स्थगित कर दी गई है। रविवार रात भी पाला और सुबह कोहरा रहने के कारण लोग ठिठुुरते रहे।
पिछले 15 दिनों से पड़ रही सर्दी का कहर लोगों को परेशान कर रहा है। सर्दी के कारण दिल्ली से शामली रात्रि 11 बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन को 14 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है। रविवार रात में पाला पड़ने और सोमवार सुबह कोहरा छाए रहने से पूरे दिन ठंडक बनी रही। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। दस बजे के बाद धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण लोग धूप में भी ठिठुरते नजर रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो बढ़ोतरी हुई, रात का तापमान यथावत रहने से दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैैज्ञानिकों के अनुसार 2019 के आगमन पर मंगलवार और बुधवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप निकलेगी। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को धूप निकलेगी। शुक्रवार और शनिवार को आकाश में बादल और धूप रहेगी। रविवार को बादल छाए रहने के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि आगामी दो दिन तक आकाश में बादल छाए रहने से रात में पाला नहीं पड़ेगा।