शामली। जिले के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। बुधवार को विकास भवन में शामली जिले के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों ने बेमियादी रुप से कार्य बहिष्कार पर चले गए है। जिससे सभी कार्य बंद रहेंगे। सरकार जब तक दोनों संवर्गों की तीनों मांगो पर विचार नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर जिले के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार एवं इसरार खान, वैभव निर्वाल, नीरज सैनी, अरुण बर्मन, सुरेंद्र, विनोद, शिव कुमार, वीरपाल, अनुज गौतम, शाहिद मियां, पंकज कुमार, सुशीला, मंजूशा, ओमपाल, अनिल, वसीम, सतपाल सिंह, बबलू, भारत भूषण, सुरेश चंद शर्मा, गुलाब सिंह, रश्मि कांत, मानवेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।