{"_id":"5b142c324f1c1b6d4d8b480f","slug":"151528048690-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 293 वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 293 वीं जयंती
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
धनगर महासभा ने रविवार को नया बाजार स्थित कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की 293 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि समाज की राजमाता देवी अहिल्याबाई ने समाज को संगठित कर हमेशा देशहित में राज धर्म का पालन किया। राजमाता ने सोमनाथ मंदिर सहित अनेक धर्मशालाओं, कुओं का निर्माण कराया था। उन्होंने हमेशा प्रजा के हित में कार्य किए। जिस कारण वह राजमाता के नाम से विख्यात हुई। उन्होंने समाज से दहेज, नशाखोरी, बालविवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। समाज में एकजुटता के लिए जल्द ही जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। संचालन अध्यक्ष विकास धनगर ने किया। इस दौरान राहुल पाल, अरुण पाल, सचिन, पंकज, गौरव, मोहर सिंह, जितेंद्र, हरेंद्र, धर्मपाल, विपिन, ब्रह्मपाल, हुकुम सिंह, मोहर सिंह, ऋषिपाल, राजपाल, सोहनवीर फौजी, सुरेश, जनेशर, ओमप्रकाश, राजवीर पाल, मनीष आदि मौजूद रहे।