{"_id":"5afb287b4f1c1bdf408b5a74","slug":"151526409339-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल छात्र-छात्राओं ने किया मतदान के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल छात्र-छात्राओं ने किया मतदान के प्रति जागरुक
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने किया मतदान के प्रति जागरूक
शामली। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को खंद्रावली स्थित इंटर कॉलेज में उपचुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर गांव के मुख्यमार्गों से होते हुुए कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जोर से नारे लगाते हुए सभी से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। स्पीप कोआर्डिनेटर अजय बाबू ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व समझाया। सभी से अपने परिजनों, पड़ोसी, रिश्तेदारों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। वहीं 28 मई को लोकसभा कैराना उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया।