{"_id":"5afb286c4f1c1b1b5e8b4c81","slug":"151526409324-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वट अमावस्या: श्री लक्ष्मी नारायण- शनिदेव की हुई विशेष पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वट अमावस्या: श्री लक्ष्मी नारायण- शनिदेव की हुई विशेष पूजा अर्चना
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले भर वट अमावस्या पर भगवान विष्णु-लक्ष्मी, शनिदेव और हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
मंगलवार को मंदिरों और घरों मेेें वट अमावस्या पर विष्णु-लक्ष्मी की विशेष पूजा करके मनोकामना की गई। श्री हनुमान धाम पर बाबा शनिदेव के मंदिर को फूलों की माला से सजाया गया। पंडित अंजनी तिवारी, नयन कमल शास्त्री ने मुख्य यजमान के रुप में भूपेंद्र मलिक, पुष्पा मलिक व आकांक्षा मलिक को विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। शनि देव को माला व तेल अभिषेक करके मुख्य यजमान द्वारा 11 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बाबा शनिदेव के तेल अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, रामकुमार, सुरेशचंद शर्मा, अरविंद जैन, किशन शर्मा, मोहित शास्त्री, मनोज मित्तल, खुशीराम अरोरा मौजूद रहे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार दिन होने के कारण श्री हनुमान धाम पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना मांगी। पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।