फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नशे की लत के कारण बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी

नशे की लत के कारण बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी

Tue, 31 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नशे की लत के कारण बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी
कैराना।
विज्ञापन

आर्यपुरी देहात बस्ती में आयोजित जलसे के दौरान नशाखोरी के विरुद्ध मुस्लिम धर्म गुरू जमकर बोले। जलसे में मौलानाओं ने नशा खोरी को इस्लाम के विरुद्ध बताया और युवाओं को इससे बचाने की अपील की।

सोमवार शाम आर्यपुरी देहात बस्ती चौराहे पर जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर मजाहिर उलूम के मुफ्ती जावेद ने कहा कि हमें अपने बच्चों व भाइयों को नशे की लत से बचाना होगा। मौलाना बशीर अहमद अकबरपुर सुन्हेटी ने कहा कि नशा करने से आदमी इंसानियत भूल कर शैतान बन जाता है। मौलाना मोहम्मद उमर साहब आल दरम्यान ने कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी का बर्बाद कर रहा है। मौलाना मौहम्मद वासिल भूरा ने कहा कि नशे का हर हाल में रोकना होगा। मौलाना मशी उल्ला साहब ने हमारी जिम्मेदारी होगी कि अपने आसपास नशा करने वालों को नशा करने से रोके। प्रधान अब्दुल सत्तार ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में दुकानों पर नशे के इंजेक्शन धड़ल्ले से खुले आम बेचे जा रहे है। गांव में 11 आदमियों की एक कमेटी बनाई गई है। जो नशा करने वालों को रोकेगी तथा नशा बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन से कार्रवाई कराएगी। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार व उसके भाई शहजाद द्वारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed