{"_id":"597e2a224f1c1be72d8b4901","slug":"151501440546-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के बाद बिगड़ा बिजली आपूर्ति का शैड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के बाद बिगड़ा बिजली आपूर्ति का शैड्यूल
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के बाद से बिजली संकट गहराया
शामली। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। एक सप्ताह में लगातार बिजली कटौती से जिला मुख्यालय, तहसील व शहर- गांव में निर्धारित बिजली आपूर्ति का शेडयूल बिगड़ गया है।
जिला मुख्यालय पर 22- 23 घंटे, तहसील में 18-20 व ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति चल रही थी। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान भी अच्छी खासी दिन रात बिजली आपूर्ति हो रही थी। हरिद्वार कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद जिले के करमूखेड़ी बिजली घर से बिजली कटौती होनी शुरू हो गई थी। शाम होते ही कई दिनों से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा जा रही है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली कंट्रोल रूम से शामली को अतिरिक्त बिजली मिल पा रही थी। सोमवार से शहर-ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा।