फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 more corona positives including four policemen found

चार पुलिसकर्मी सहित 15 कोरोना पॉजिटिव और मिले

Mon, 29 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 more corona positives including four policemen found
शामली। जनपद में 15 नए कोरोना पॉजिटिव के नए केस और मिले हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी, सभासद के पति और उसके परिवार के सदस्य शामिल हैं। नए केस में अधिकतर पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट वाले बताए गए हैं। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती आठ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ मेडिकल से प्राप्त रिपोर्ट में जनपद के 15 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें शहर के एक सभासद के पति और उसके परिवार के तीन सदस्यों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पूर्व में मिले मोहल्ले के एक युवक के कांटेक्ट में आने के कारण इनके सैंपल तीन दिन पहले लिए गए थे। इसके अलावा चार पुलिसकर्मियों के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। एक पुलिसकर्मी के सैंपल की रिपोर्ट चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इस पुलिसकर्मी के परिवार के भी दो सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके सैंपल 25 जून को लिए गए थे। इसके अलावा कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। यह महिला चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के क्लोज कांटेक्ट की बताई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्ले में रहने वाले दो लोगों की और झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें भी पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट बताया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को 15 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनमें एक सभासद के पति और उसके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोग अस्पताल से डिस्चार्ज
डीएम ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव आठ लोगों के सैंपल की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनमें किसी तरह का कोरोना का लक्षण नहीं है। उनके ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वे कुछ दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। जनपद में इस समय कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या अब 34 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed