फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवा भाकियू संगठन को मजबूत करें-

युवा भाकियू संगठन को मजबूत करें-

Sun, 04 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवा भाकियू संगठन को मजबूत करें-
शामली। भाकियू के मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक ने युवाओं से भाकियू संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया है। संगठन की मजबूती से भाकियूूू मजबूत होगी। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने और बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस कराने व कृषि यंत्रों पर किसानों को छूट दिए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुजफ्फरनगर रोड पर बनत जिला मुख्यालय पर भाकियू युवा कार्यकर्त्ताओं की बैठक आयोजित की गई। भाकियू के मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक ने कहा कि युवा भाकियू से जुड़ें। युवा भाकियू की ताकत हैं। संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मलिक ने कहा कि मौजूदा दौर में किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया गन्ना भुगतान है। उन्होंने 16- 17,18 जून को हरिद्वार किसान सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। ऊंचा गांव निवासी रामचंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकियू युवा के अध्यक्ष पप्पू मलिक कुड़ाना ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। योगेंद्र मलिक कुुरमाली को शामली ब्लाक, लोकेंद्र उर्फ पप्पू भािरसी को कांधला ब्लाक, अमित कादियान ऊन ब्लाक, सुंदर कुमार उंचा गांव को कैराना ब्लाक, प्रमोद कुुमार कश्यप सिक्का को थानाभवन ब्लाक का अध्यक्ष घोषित किया गया। अजेंद्र पंवार भैंसवाल को भाकियू युवा का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। बाबा श्याम सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बाद में भाकियू के मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक के नेतृत्व मेें भाकियू कार्यकर्त्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट मे डीएम इंद्रविक्रम सिंह से मिलकर बकाया गन्ना भुगतान, पशुओं की बीमारियों की जांच के लिए जिला मुख्यालय पर लैब की स्थापना किए जाने की मांग की है। डीएम से मिलने वालों में बिट्टू, सहदेव सिंह, योगेंद्र, यशवीर, जवाहर सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, नीरज पंवार, राजवीर सिंह, बहादुर, प्रीतम प्रधान, रमेश, नरेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, नरेश प्रधान, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन देवराज पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed