{"_id":"593306b14f1c1b36708b462c","slug":"14965162846-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज पार्टी की नगर कमेटियों की हुई समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन समाज पार्टी की नगर कमेटियों की हुई समीक्षा बैठक
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वसमाज को बसपा से जोड़ने पर जोर
शामली। बसपा की जनपदस्तरीय बैठक में जिला कमेटी, विधान सभा और नगर कमेटियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश गौतम रहे।
बैठक में जोन इंचार्ज नंबर तीन के नरेश गौतम ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपस में भाईचारा बनाकर सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने सभी नगर अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन कर पार्टी का सदस्य बनाया जाए। पूर्व विधायक जोन इंचार्ज महिपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक मीटिंग में पदाधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। मुजफ्फरनगर व शामली के जिला प्रभारी ऋषिपाल गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद भी प्रदेश में लूट, हत्या और जातिगत संघर्ष आए दिन बढ़ती जा रही है। जिला प्रभारी शिवकुमार कश्यप ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार व संचालन उपाध्यक्ष राहुल देव गुप्ता ने किया। इस दौरान वेदपाल, शिवचरण, रामलाल, बीर सिंह, अखलाक, संतलाल, लोकेंद्र, सुनील, रामकुमार, बाबूराम, धीरज, सुनील, प्रवीण, राकेश, देवीदास, नंद कुमार आदि मौजूद रहे।