फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूरे संयम और एकाग्रता से करें काम

पूरे संयम और एकाग्रता से करें काम

Wed, 08 May 2019 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूरे संयम और एकाग्रता से करें काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें एसपी अजय कुमार छात्राओं से रूबरू हुए। एसपी ने कहा कि आलस्य इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। इस मौके पर छात्राओं को ताइक्वांडो का भी प्रशिक्षण विशेषज्ञ टीम ने दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत एसपी अजय कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एसपी छात्राओं को बताया कि जीवन शैली कैसी होनी चाहिए। कहा कि सफलता पाने के लिए कोई भी काम पूरे संयम, आत्मविश्वास, एकाग्रता के साथ करना चाहिए। असफल होने पर भी जीवन में नकारात्मकता नहीं लानी चाहिए, बल्कि दुगने जोश से सफलता प्राप्ति के प्रयास करने चाहिए। एसपी अजय कुमार ने कहा कि डर, शक, पछतावा और आलस्य का त्याग करने वाला ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। कहा कि आलस्य इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने छात्राओं से सवाल किया की इंसान और जानवरों में क्या फर्क है, अधिकांश छात्राओं ने अपने अपने ढंग से जवाब दिया। इंसान भगवान ने ऐसा प्राणी बनाया है, जो सोचने समझने की शक्ति रखता है। इसलिए जीवन का सदुपयोग करना सीखो।
विज्ञापन


एसपी ने बताया अपनी कामयाबी का राज
एसपी ने कहा कि उन्होंने भी सरकारी स्कूलों में शिक्षा गृहण की है। वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। बिना किसी संसाधनों के गांव से स्कूल तक पैदल जाकर हाई स्कूल में अपना बस्ती जिला टाप किया था। यूपी में 56 वी रैंक प्राप्त की थी, लेकिन कक्षा 11 में वह सिर्फ उत्तीण ही हो सके। तब मन में नकारात्मक विचार आए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। फिर से सफलता पाने के लिए मन से पढ़ाई में मेहनत की। इंजीनियरिंग के बाद विदेेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी की, लेकिन इसके बाद आईपीएस की तैयारी की और 2011 में पहले ही प्रयास में 108 वां रैक मिला। तभी से पुलिस सेवा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच छात्राओं को मिलेगा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र
एसपी ने पुलिस की पाठशाला के दौरान अपने द्वारा दी गई जानकारी को छात्राओं से कितना सीखा इसकी भी मौके पर ही परख की। छात्राओं से सवाल किए । पांच अच्छे जवाब देने पर उन्होंने नरगिस, अलजहीन, उजमा मंसूरी, खुशी, ज्योति, दीपांशी को अपने कार्यालय में बुलाकर एक एक हजार नकद और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। एसपी की इस घोषणा का सभी ने स्वागत किया।

एसपी ने प्लीज का ये बताया मायने
पी - प्रेयर
एल-लर्न
ई ईट
ए एडमॉयर
एस - स्माइल
ई अर्न
फाइव एप्पल के मायने एफ-फोकस
आई- इंटीग्रिटी
वी- विजन
ई - एनर्जी
ए- अट्टियूड
पी- पेशन
पी प्लानिंग
एल - लीडरशिप
ई एक्सट्रा वर्क
एस सेनर्जी

ताइक्वांडो और शूटिंग के टिप्स दिए
कार्यक्रम के दौरान अपराजिता टीम की ताइक्वांडो स्पेशलिस्ट नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट ब्लैक बेल्ट कोमल सिंह और उसकी सहायक अंजली विश्वकर्मा ने छात्राओं को ताक्वांडो के टिप्स दिए। उन्हें पंच, किक के बारे में बताया। नेशनल शूटर रिचा मलिक ने शूटिंग के टिप्स दिए।

बालों की पिन और नाखून को बताएं सुरक्षा का हथियार
शहर की प्रमुख समाजसेवी वीना अग्रवाल ने छात्राओं को बताया कि वे अपने पर्स में मिर्च पाउडर रखें। बालों की पिन और नाखूनों को अपना हथियार बनाएं। एबेकस स्पेशलिस्ट आशु जैन ने एबेकस के बारे में जानकारी दी।

अमर उजाला का प्रयास सराहनीय
कालेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अमर उजाला की मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये प्रयास बेटियों को को मन से मजबूत बनाने में बेहद कारगर साबित होगा। इसमें जिस तरह बेटियों को आत्मसुरक्षा की जानकारी दी जा रही है वह बेहद कारगर हैं।


डीएवी स्कूल के प्रबंधक आशीष मित्तल द्वारा भी छात्राओं को जीवन उपयोगी बातें बताई साथ ही कार्यक्रम की प्रशंसा कर आगे भी अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम जारी रखने को कहा है। कालेज प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर चेयरमैन नौशद कुरैशी, पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, समाज सेवी श्यामलता मित्तल, ललित मित्तल, टिल्लू शर्मा, रहे। संचालन नीरज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed