फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रबंध समिति की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत

प्रबंध समिति की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रबंध समिति की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत
शामली। आरडी इंटर कालेज सिक्का-सिलावर में प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का चुनाव सात अप्रैल को संपन्न हुआ था। इसमें ज्योति प्रसाद गर्ग अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार प्रबंधक, दलवीर सिंह उपाध्यक्ष, प्रवीण तरार उप प्रबंधक, ओम सिंह कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए थे। अनुज कुमार, चौप सिंह, मदन गोपाल, योगेश तरार, मुकेश शर्मा, पुष्पराज और सुरेंद्र शर्मा सदस्य पद पर निर्विरोध चुने गए थे। मंगलवार को कालेज में नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत प्रधानाचार्य मिथलेश और संरक्षक विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर विजय नारायण, भारतवीर, अरुण गर्ग, नरेश तोमर, अनुज, यशवीर, रविंद्र, प्रविंद्र, मनोज द्विवेदी, अनुज शर्मा, माया देवी, प्रणिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


28 व 29 को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
शामली। वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डाक्टर वंदना ने बताया कि सत्र 2018-19 के बीए प्रथम वर्ष के सभी संस्थागत छात्र-छात्राओं की क्वालिफाइड कोर्स स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजूकेशन की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 व 29 को आयोजित होगी। प्राचार्य ने संस्थागत छात्र-छात्राओं से कालेज की यूनिफार्म में अपना प्रवेेश पत्र और फाइल लेकर सुबह नौ बजे उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed