{"_id":"5c69a30cbdec22738a474f0a","slug":"141550426892-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से धारा 370 हटाओ, पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से धारा 370 हटाओ, पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से धारा 370 हटाओ, पाकिस्तान को सबक सिखाओ
शामली। पुलवामा में आतंकियों के आत्मघाती हमले मे जिले के दो लाल शहीद हुए हैं। इस हमले से लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है। अमर उजाला ने शहीदों के दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदारों से बात कर उनके मन की बात जानी। कई ने कहा कि कश्मीर से 370 हटाओ और पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाया जाए।
सात नस्लें याद रखें
रेलपार कालोनी में अमित के पड़ोसी पूर्व सभासद सुरेंद्र निर्वाल कहते हैं कि आतंकियों के हौसले बढ़ गए हैं। अब समय आ गया है कि आतंकवाद के आका को ऐसा सबक सिखाया जाए कि उसकी आने वाली नस्लें भी उसे कोसे।
आत्मघाती बम बांधने को भी तैयार
शहीद अमित के रिश्तेदार रेलपार कालोनी निवासी देवेंद्र तो इतने गुस्से में थे उसने कहा कि जिस तरह आतंकियों से आत्मघाती हमला किया है। उसी तरह हमें भी करना चाहिए। उनके पांच बेटियां और एक बेटा है सरकार चाहे तो वो खुद या अपने बेटे को भी आत्मघाती बम बांधकर जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
धारा 370 हटाए सरकार
शहीद अमित के ताऊ ओमसिंह कहते हैं कि आतंकवाद का जब तक हल नहीं होगा जब तक कश्मीर से धारा 370 नहीं हटेगी। सरकार इस धारा को हटाए जब वहां दूसरे राज्यों के लोग जाकर रहेंगे तो वहां की परिस्थितियां बदलेंगी कुछ विशेष लोग हावी नहीं होंगे।
सीधा अटैक होना चाहिए
बनत के राजेंद्र कहते हैं कि सरकार को अब बातचीत बंद कर केवल अटैक करना चाहिए। वरना ये लोग फिर से हमले करेंगे और किसी के घर का लाल शहीद होगा।
मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए
बनत के मांगेराम कहते हैं कि आतंकवाद का विश्व स्तर पर सफाया होना चाहिए। आतंकवाद भारत की नहीं पूरी दुनिया की चिंता है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाना चाहिए।
शहादत का बदला ले सरकार
शहीद प्रदीप के रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार कहते हैं कि कश्मीर से धारा 370 हटानी चाहिए। पाकिस्तान ने जिस तरह आतंकवाद को बढ़ावा दिया है उसी अंदाज में पाकिस्तान को सबक सरकार सिखाए और शहीदों की शहादत का बदला ले।
राजनीति नहीं होनी चाहिए
बनत निवासी देवी उमराकौन स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा कहते हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री को इस हमले के बाद आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों को जड़मूल नष्ट करने का अभियान छेड़ देना चाहिए और इस पर किसी तरह की राजनीति भी नहीं होनी चाहिए।