फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध रूप से संचालित पशुवधशालाओ को बंद करे-डीएम

अवैध रूप से संचालित पशुवधशालाओ को बंद करे-डीएम

Wed, 02 Jan 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित पशुवधशालाओ को बंद करे-डीएम
अवैध रूप से संचालित पशुवधशालाओं को बंद करें : डीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि गोवंशीय पशुओं का वध रोकने और अवैध रूप से संचालित पशु वध शालाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेेश कुमार सिंह ने गोवंश पशुओं का वध व तस्करी रोके जाने हेतु जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व जो गोवध संबंधी घटनाओं को अंजाम देकर जनपद का माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करते है, इनकी रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारी निचले स्तर के तंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जनपद के अवैध पशुवध शालाओं के संचालन, पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर तत्काल वास्तविक आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम केबी सिंह एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत भारती ,एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, एसडीएम ऊन के पी तोमर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार वह संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम घोषित
शामली। जिला युवा कल्याण व अधिकारी ने बताया कि विकास खंड स्तरीय बालक बालिका वर्ग ग्रामीण खुली खेलकूद पब्लिक इंटर कालेज में सात जनवरी, ऊन ब्लाक की सेंटआर सी स्कूल झिंझाना में दस जनवरी, कांधला ब्लाक की 16 जनवरी को ग्रामीण खेल स्टेडियम पंजोखरा, थानाभवन ब्लाक की 18 जनवरी जूनियर हाईस्कूल बंतीखेडा, शामली ब्लाक की 22 जनवरी को ऊधम सिंह खेल स्टेडियम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल वितरित किए
शामली। कुड़ाना के भाकियू नेता पप्पू मलिक ने गरीब असहाय महिलाओं अंगूरी, चतरो, रचना, इं्द्रपाल, रिहाना, राजपाल, रुकसाना, आदि ग्रामीणों को कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर बाबा चरण, अजय, बलराज, भगत, पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed