{"_id":"5af9d99b4f1c1be3408b5547","slug":"141526323611-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीतियों का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीतियों का किया गुणगान
Updated Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की नीतियों का किया गुणगान
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को गांव मारूखेडी और मनट सहित कई गांवों में पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का गुणगान करते हुए भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में वोट मांगे।
गांव मारुखेड़ी में बैठक के दौरान गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अहम फैसले लिए। पिछले साल से ज्यादा गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को दिलाया, जबकि इस बार गन्ने की बंपर पैदावार हुई। इसके साथ ही चीनी मिलों में पहले से ज्यादा गन्ना पेराई कराई गई है। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। इसके अलावा गांव मनट सहित अन्य भी कई गांवों में पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं कीं।
भाजपा प्रत्याशी ने वोटरों से संपर्क साधा
शामली। कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने सोमवार को भाजपा सांसद कांता कर्दम, विधायक कपिल देव अग्रवाल, अजय संगल सहित अन्य नेताओं को साथ लेकर शामली में प्रमुख मार्गों पर पैदल घूमकर वोट मांगे। एमएसके रोड पर चुनाव कार्यालय से पैदल भ्रमण की शुरुआत हुई, जिसके बाद वीवी इंटर कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक, शिवचौक सहित विभिन्न मार्गों से भाजपाई समर्थन मांगते निकले।