{"_id":"5a6e18f64f1c1ba0268b6f07","slug":"141517164790-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ऑ फिस निर्माण का बजट हुआ पुनरीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ऑ फिस निर्माण का बजट हुआ पुनरीक्षित
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्माण पर खर्च होने वाला बजट बढ़ गया है। डीपीआर के आधार पर पुनरीक्षित बजट को शासन ने मंजूरी दे दी। दूसरी किश्त के रूप में एक करोड़ 27 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कराना होगा।
शामली में भैंसवाल रोड पर गांव रामगढ़ के पास पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण चल रहा है। पूर्व में इस प्रोजेक्ट पर दो करोड़ 17 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ आठ लाख 94 हजार रुपये प्राप्त हो गए थे। उससे करीब 60 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका है। वहीं, निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए पुनरीक्षित डीपीआर के आधार पर दो करोड़ 36 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई, जिसे प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई। इस प्रोजेक्ट पर अब बढ़ोतरी हो गई है तथा निर्माण कार्य दो करोड़ 36 लाख रुपये में पूरा होगा। इस लिहाज से शासन ने दूसरी किश्त के रूप में एक करोड़ 27 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। शासनादेश के मुताबिक अगस्त 2016 में अंकित शर्तों के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा और स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31 मार्च तक करना होगा। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ऑफिस अनावासीय भवन के निर्माण का कार्य 60 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। दूसरी किश्त के रूप में प्राप्त धनराशि का व्यय करते हुए जल्दी ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।