{"_id":"5a22e2a54f1c1b76678bf0b1","slug":"141512235685-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रति आंगनवाडियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रति आंगनवाडियों में रोष
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रति आंगनबाड़ियों में रोष
शामली। परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का विभिन्न मांगों को लेकर 41 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की बात कही। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती पोषाहार ले जाने के लिए दबाव बनाने पर रोष जताया।
शनिवार को परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी संघ के गिरीश पांडेय के बैनरतले जिलाध्यक्ष सरिता देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन 41 वें दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या पर आंगनबाड़ी और सहायिका मौजूद रहीं। मीनाक्षी आदमपुर ने बताया कि कुछ परियोजनाओं पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर पोषाहार वितरित करने का दबाव बनाया गया है। नतीजतन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में अधिकारी के प्रति रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनपद में पिछले 41 दिन से धरना दिया जा रहा है, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने धरने पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को तसल्लीपूर्ण आश्वासन नहीं दिया। ब्लाक अधिकारी मोनिका शर्मा ने कहा कि अधिकारी को यह चिंता सता रही है कि अगर पुष्टाहार न उठा तो कहीं उनका वेतन न कट जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन पिछले 18 माह से रुका हुआ है। शनिवार को धरने पर कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि चार दिसंबर को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर एक दिन का धरना दिया जाएगा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।