फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देर रात तक मना नए साल का जश्न

देर रात तक मना नए साल का जश्न

Mon, 31 Dec 2018 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
देर रात तक मना नए साल का जश्न
नए साल के जश्न में खूब थिरके कदम
विज्ञापन

शामली। नए साल के उपलक्ष्य में शहर में जमकर जश्न मना। कॉलोनियों में महिलाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। केक काटे गए और डांस किया। देर रात तक लोग डीजे पर थिरके और जमकर जश्न मना। किसी ने घर में परिवार संग तो किसी ने होटल में डिनर किया। पुलिस भी देर रात तक गश्त करती रही।
शहर के कमला कॉलोनी वासियों ने आर्यपुरी के निकट मोहकम सिंह मार्केट के सामने मैदान में केक और डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इसमें कई परिवार शामिल हुए। डीजे की धुन पर सबने डांस किया। महिला और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। वे भी जमकर थिरके। पद्मावत फिल्म के गीत घूमर घूमर पर ऋतु गोयल ने नृत्य किया। संगीत गोयल, सुमित बंसल, गौरव वर्मा, आशीष अग्रवाल, अनुज गर्ग, प्रवीण गोयल, गौरव निर्वाल, संध्या गोयल, सचिन चावला, अभिलाषा, दिव्या अग्रवाल, विदूषी, पुुंखरी गोयल, अन्नया, अनंत, अंशी, अनाया ,उमंग आदि मौजूद रहे। उधर, चौधरी चरण सिंह कालोनी में महिलाओं ने ज्योति निर्वाल के निवास पर शानदार कार्यक्रम किया। उन्होंने कृष्ण गीत पर म्यूजिकल चेयर रेस, के अलावा जलेबी दौड़ की। नए साल के उपलक्ष्य में केक काटा और जमकर जश्न मनाया। गीतों पर नृत्य भी किया। इस मौके पर सुरभी निर्वाल, संगीता जिंदल, जूली, ज्योति, मोनिका आदि शामिल रही।
विज्ञापन

होटल में किया डिनर
नए साल पर कई परिवारों ने परिवार के साथ मिलकर जश्न मनाया तो कई लोगों ने होटल और रेस्तरां में जाकर डिनर किया। परिवार के साथ बाजार में शापिंग भी की। यही वजह थी कि सोमवार को बाजार भी देर रात तक खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी रही अलर्ट
नए साल के जश्न पर हुड़दंग रोकने को पुलिस भी अलर्ट रही। एसपी ने देर रात सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा था। शहर के कैराना रोड स्थित होटल रेस्तरा के आसपास पुलिस की गश्त रही। कमला कालोनी, सीबी गुप्ता कालोनी ,माजरा रोड, सहित कई कालोनियों में पुलिस देर रात तक गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed