फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गणेश प्रतिमा का विसर्जन, भंडारे में प्रसाद बांटा

गणेश प्रतिमा का विसर्जन, भंडारे में प्रसाद बांटा

Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा का विसर्जन, भंडारे में प्रसाद बांटा
गणेश प्रतिमा का विसर्जन, भंडारे में प्रसाद बांटा
विज्ञापन

शामली। शिव पार्वती समिति द्वारा मंगलवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया गया। इससे पूर्व भगवान गणेश की विशेष आरती कर भंडारे का आयोजन भी किया।

शहर की नाला पटरी फूल मार्केट में शिव पार्वती समिति द्वारा 13 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। मंगलवार को सुबह के समय पूजा अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद बैंडबाजे के साथ शहर में भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। फिर झिंझाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचकर गणेश प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष विजय चौधरी, सचिव राजू, अमित, शिवराज पापुल, जयप्रकाश, वीरेन्द्र गर्ग, गौरव गर्ग, संतोष, उर्मिला, निर्मला, विमला, अमन चौधरी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed