फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस ने किया यमुना तटबंध पर निरीक्षण

पुलिस ने किया यमुना तटबंध पर निरीक्षण

Fri, 15 Sep 2017 02:28 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया यमुना तटबंध पर निरीक्षण
कैराना।
विज्ञापन

बागपत में यमुना नदी में नाव पलटने पर 19 लोगों की मौत होने के बाद कैराना पुलिस ने यमुना तटबंधों पर जाकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने जगह जगह ग्रामीणों से यमुना में नाव चलाए जाने के बारे में भी पूछताछ की। इसके अलावा यमुना पुल पर गोताखोर से जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने पुलिस बल के साथ यमुना नदी किनारे सहपत, मामौर, नगला राई, खुरगान, पठेड़ आदि गांवों के यमुना तटों पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने जगह जगह ग्रामीणों से यमुना में नाव चलाए जाने के बारे में भी पूछा। बाद में पुलिस मंडावर यमुना घाट पर पहुंची तो वहां यमुना नदी में एक नाव चलती पाई गई। उस समय नाव यमुना पार हरियाणा की ओर पहुंच गई थी। इसके अलावा उन्होंने यमुना पुल पर तैनात मवी व मामौर के गोताखोर राधेलाल, काला, बिल्लू व जाकिर तथा हरियाणा के सरकारी गोताखोर राजकुमार शर्मा से भी बात की। उन्होंने गोताखोरों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबने से हो चुकी हैं कई लोगोें की मौत
कैराना। एक सप्ताह पूर्व यमुना नदी में हरियाणा के गांव अधमी निवासी वृद्ध की डूबने से मौत गई थी। तीन माह पूर्व हरियाणा के गांव नवादा का किशोर यमुना में डूब गया था। चार माह पूर्व कैराना के मोहल्ला रेतावाला निवासी किशोर की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। पिछले साल ईद की छुट्टी के दौरान पानीपत घूमकर वापस आ रहे रेमटेक इंजीनियर कॉलेज के दो छा़त्रों की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बागपत भेजी गई पीएसी
कैराना। बागपत में हादसा होने के बाद कैराना से दो सेक्शन पीएसी बागपत के लिए रवाना कर दी गई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बागपत नाव हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कैराना में मौजूद पीएसी के जवानों को बागपत भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed