फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंबेडकर मूर्ति के चारों ओर चारदीवारी का कार्य शुरु न होने पर लोगों में रोष

अंबेडकर मूर्ति के चारों ओर चारदीवारी का कार्य शुरु न होने पर लोगों में रोष

Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर मूर्ति के चारों ओर चारदीवारी का कार्य शुरु न होने पर लोगों में रोष
दलितों ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

थानाभवन। रविवार को गांव आबादगढ़ में नितिन कुमार की अध्यक्षता में दलित समाज की बैठक हुई। इस दौरान वक्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के आसपास चहारदीवारी नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। बैठक में तय हुआ कि एक प्रतिनिधि मंडल उच्चाधिकारियों से मिलकर निर्माण कार्य को लेकर वार्ता करेगा। यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्राम प्रधान छम्मो बेगम के पुत्र राव रहीम ने बताया कि अधिकारियों ने एक लाख रुपये का कार्य ग्राम विकास योजना से कराने को कहा था, लेकिन योजना का पैसा गांव में खर्च हो चुका है। वह सोमवार से अपने पास से निर्माण कार्य शुरू करा देंगे। इस दौरान नितिन कुमार, चुन्नीलाल, रोहताश, धनप्रकाश, सुशील कुमार, तिलक राम, सेवाराम आदि मौजूद रहे । प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिमा स्थल पर दो-दो कांस्टेबलों की दिन रात ड्यूटी लगा रखी है।

गिरफ्तारी की मांग
शामली। बहुजन समाज पार्टी के नगराध्यक्ष बाबूराम पंवार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। इसके साथ ही शामली नगर कार्यकारिणी में अय्यूब अंसारी को उपाध्यक्ष तथा जोगेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान डाक्टर शिवचरण दास, धर्मेंद्र कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed