फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध रेत खनन माफिया चिन्हित, पर नहीं कोई कार्रवाई

अवैध रेत खनन माफिया चिन्हित, पर नहीं कोई कार्रवाई

Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अवैध रेत खनन माफिया चिन्हित, पर नहीं कोई कार्रवाई
शामली।
विज्ञापन

यमुना नदी का सीना छलनी कर चमकीली मिट्टी (रेत) का अवैध खनन करने वाले माफिया चिह्नित हैं। जिला प्रशासन ने इनकी सूची शासन को भी भेज रखी है, बावजूद इसके अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अवैध रेत खनन नहीं हो रहा है, यदि चिह्नित लोग अवैध रेत खनन करते हैं, तो कार्रवाई होगी।
वैसे तो शासन ने जिले में यमुना नदी से खनन के तीन पट्टे आवंटित कर रखे हैं। वहां से भी नियमों के अनुसार ही रेत खनन किया जा सकता है, मगर नियमों का पालन कराने वाले यह देखने को तैयार नहीं है कि यमुना नदी से खनन किस तरह से किया जा रहा है। क्योंकि जेसीबी और अन्य मशीनें लगाकर रेत खनन चल रहा है। यदि नियमानुसार खनन किया जाए, तो दिन रात सड़कों पर दौड़ते रेत से लदे ट्रक और डंपर आखिर इतनी जल्दी में कैसे भर दिए जाते हैं। जाहिर है कि नियमों को ताक पर रख कर ही यह खेल चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा यमुना नदी से अवैध रेत खनन किसी से छिपा नहीं है। रेत, रोड़ी, डस्ट से लदे ट्रक पूरी रात मेरठ-करनाल और पानीपत खटीमा मार्ग पर दौड़ते हैं। मेरठ करनाल मार्ग पर बिड़ौली चेकपोस्ट से चौसाना और ऊन के रास्ते थानाभवन की तरफ से बड़ी संख्या में रेत से लदे डंपर और ट्रक गुजरते हैं। थानाभवन क्षेत्र के लोग भी अवैध खनन से लाए जाने वाले वाहनों के कारण मार्गों की हालत खराब होने की शिकायतें कई बार कर चुके हैं। उधर, पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन करने वाले माफिया चिह्नित तो कर लिए तथा 11 लोगों की सूची शासन को भेज दी, लेकिन देखने वाली बात यह है कि इनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो चुकी हैं फायरिंग
अवैध रेत खनन से होने वाली मोटी कमाई के कारण ही कई बार फायरिंग तक हो चुकी हैं। पिछले महीने गांव खुरगान में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर खनन माफिया और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गई थी, तो बुधवार रात भी कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में यमुना नदी किनारे अवैध खनन को लेकर फायरिंग होने की सूचना मिली है।

12 घंटे में 63 ट्रक सीज
शामली। ओवरलोडिंग को लेकर सहारनपुर से तीन सदस्यीय टीम जांच करने शामली में पहुंची। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार तक चेकिंग कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक पकड़े गए, जिनमें काफी ट्रक रेत से लदे मिले। एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि सहारनपुर से तीन टीमें ओवरलोड वाहनों की जांच करने के संबंध में आई थी। टीमों ने एसटी तिराहा, थानाभवन-ऊन मार्ग तथा मेरठ-करनाल मार्ग पर चेकिंग कराई। बृहस्पतिवार ओवरलोड के आरोप में 45 ट्रक सीज किए गए, जिनमें रेत, डस्ट और रोडी से लदे ट्रक शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को 18 ट्रक ओवरलोडिंग के आरोप में सीज किए गए, इनमें भी रेत से लदे कई ट्रक मिले। उन्होंने मेरठ-करनाल मार्ग पर बिड़ोली चेकपोस्ट के पास रेत से लदे तीन ट्रक भी खड़े मिले, जिन्हें चेकिंग की भनक लगने पर चालक वहां छोड़कर फरार हो गए।


---- वर्जन ---
अवैध रेत खनन करने वालों को चिह्नित किया जा चुका है। पूर्व में इसकी सूूची शासन को भेज दी गई है। फिलहाल यमुना नदी से अवैध रेत खनन नहीं हो रहा है। यदि चिह्नित लोग अवैध रेत खनन करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed