{"_id":"5b7f04f742c792466f4a1474","slug":"121535050999-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना की घटना के विरोध में सीओ को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना की घटना के विरोध में सीओ को दिया ज्ञापन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
सरधना में हुई नाबालिग लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की घटना के विरोध में राजपूत उत्थान सभा ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपते वक्त राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर ने कहा कि 16 अगस्त को सरधना में दबंगों ने एक नाबालिग लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 85 फीसदी जलने के कारण आज वह लड़की जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण मामले में कार्रवाई करने के बजाए उल्टे पीड़ित पक्ष पर ही समझौते का दबाव बना रही है। समाज के लोगों ने मांग की मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए शीघ्र फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही पीड़िता को एक करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना चाहिए। मौके पर रज्जू राणा, संदीप सिंह, रवि राणा, प्रदीप राणा, लाखन राणा, मनीष राणा, अन्नू राणा आदि मौजूद रहे।