{"_id":"5b7db07042c792464b1c4e0b","slug":"121534963824-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में चयन
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में हुए मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और ट्रायल में शामली के आठ खिलाड़ियों का चयन होने पर बुधवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया।
18 व 19 अगस्त को चौधरी चरण सिंह स्टेडियम मुजफ्फरनगर में इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन, इंटरनेशनल सिम्मा फेडरेशन के तत्वावधान में 11 वें यूपी गेम्स का आयोजन हुआ। जिसमें मंसूरी स्पोर्ट्स एकेडमी खेड़ीकरमू की टीम ने रजत पदक जीता और ट्रायल के द्वारा आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित छात्रों में मनीष कालखंडे, दीपक कुमार, चांद मोहम्मद, विकास कुमार, फुरकान, अभय राणा, सूर्यदीप, रिजवान रहे। एकेडमी अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी अब अक्तूबर में हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को एकेडमी पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान कोच इस्तकार, दीपक, सुनील, सलीम, राजकुमार जैन, नदीम आदि मौजूद रहे।