फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली शामली में सद्भावना यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली शामली में सद्भावना यात्रा

Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली शामली में   सद्भावना यात्रा
शामली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से शामली में पहली बार सद्भावना यात्रा शहर यात्रा निकाली गई। सद्भावना यात्रा में 72 मीटर विशाल राष्ट्रीय ध्वज, ब्रहमोस मिसाइल और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सोमवार को कैैराना रोड गगन गार्डन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से शामली में पहली बार सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। सद्भावना यात्रा का सिल्वर बेल्स परिवार के चेयरमैन अजय संगल, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक व भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारत माता का प्रतिमा और 72 मीटर विशाल राष्ट्रीय ध्वज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कैराना गगन गार्डन से सद्भावना यात्रा से शुरू होकर विजय चौक से फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, अजंता चौक, विजय चौक से वापस कैराना रोड गगन गार्डन पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से निकाली गई यात्रा से सद्भावना और समरसता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल, सुखचैन वालिया, निशि कांत संगल, पंकज गुप्ता, भूषण जिदंल, शशी अरोरा, पुनीत, सतेंद्र धिरयान, शशि अरोरा, भाजपा नेता पूरण चंद जाटव, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के जिला संयोजक वैभव संगल, जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, जिला महासचिव मनीष भटनागर, आशु नामदेव, नितिन गोयल, नीरज जाटव, मयंक जिंदल, संजय, विकास, रेखा, संगीता जिदंल, सुनीता, अंजना पांचाल, कुसमलता, डोली बंसल, अलका बंसल, उर्मिला गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed