{"_id":"5ab943c14f1c1b92778b78fe","slug":"121522090945-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भास्कर एकेडमी के दो क्रिकेटरों का हैरी प्रीमियर लीग में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भास्कर एकेडमी के दो क्रिकेटरों का हैरी प्रीमियर लीग में चयन
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भास्कर एकेडमी के दो क्रिकेटरों का हैरी प्रीमियर लीग में चयन
कैराना।
हैरी प्रीमियर लीग क्रिकेट महोत्सव कार्यक्रम में भास्कर क्रिकेट एकेडमी की टीम के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयन होने पर दोनों खिलाड़ियों का एकेडमी प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोमवार को दिल्ली में एचपीएल के छठवें क्रिकेट महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की थीम एक रन एक पेड़ रही। वर्ष की भांति भी इस बार दस टीमों का चयन हुआ। इस एक दिवसीय ट्रायल के द्वारा अनुभवी पैनल ने 150 योग्य क्रिकेट खिलाड़ियों को चुना गया। एकेडमी के क्रिकेट कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि 150 खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ियों का चयन एकेडमी से हुआ है, जिसमें बल्लेबाज सचिन कुमार व गेंदबाज अमर सिंह का चयन हुआ है। अमर सिंह को तीन लाख 75 रैंक से और सचिन कुमार को एक लाख 50 रैंक से खरीदा गया। सचिन कुमार को कॉमेंट पेसर्स टीम में शामिल किया गया। अमर सिंह को बीबीटी चैलेंजर्स टीम में शामिल किया। सभी मैच गोर सिटी स्टेडियम नोएडा में आयोजित किए जाएंगे, जिसका लोकल चैनल पर सीधा प्रसारण होगा। चयन होने पर स्कूल प्रबंधक हाजी नसीम व प्रधानाचार्य ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।