{"_id":"5c23c487bdec2256f16bfcab","slug":"11545847943-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश मंत्री बने हाजी इस्लाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश मंत्री बने हाजी इस्लाम
विज्ञापन
भाजपा ने हाजी इस्लाम को जिम्मेदारी सौंपी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश महामंत्री बनाया है।
कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम नगर निकाय चुनाव में बसपा से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे थे। लोकसभा के उपचुनाव के दौरान पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने बसपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, तभी से पूर्व चेयरमैन भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी के चलते प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा के द्वारा पूर्व चेयरमैन को संगठन का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। पूर्व चेयरमैन के संगठन में प्रदेश महामंत्री बनने पर कस्बे और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।