{"_id":"5bfd996ebdec2241b770fab7","slug":"11543346542-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंची जांच टीम
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंची जांच टीम
बाबरी। बंतीखेड़ा गांव में विकास कार्यों की गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की। बंतीखेड़ा गांव के अनिल ने डीएम को एक शिकायती पत्र देकर गांव के प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। डीएम को भेजी गई शिकायत में खड़ंजे- तालाब में खड़े हरे पेड़ों की बिना अनुमति के कटाई तथा तालाब में मिट्टी डालने के आरोप शामिल है। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर गठित टीम में शामिल जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल बंतीखेड़ा गांव में पहुंचकर वर्तमान प्रधान की मौजूदगी में गांव के खड़ंजों की मापतौल की। तालाब पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ों व डाली गई मिट्टी की जांच की। टीम में शामिल जांच अधिकारियों ने बताया कि डीएम को दिए गए शपथपत्र पर जांच की गई है। ग्राम प्रधान लोकेंद्र वर्मा का कहना है कि शिकायत में गलत आरोप लगाए गए हैं।
शांतिभंग की आशंका में दो का चालान।
बाबरी। भाज्जू की एक महिला बबली ने थाने में तहरीर देते हुए गांव के दो व्यक्तियों ने अभद्र व्यवहार और गालीगलौज करते हुए मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।