{"_id":"5b9e9fc9867a557f721c1fef","slug":"11537122249-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने दिए विवेचना निरस्तारण के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने दिए विवेचना निरस्तारण के आदेश
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बाबरी, थानाभवन व गढ़ीपुख्ता थाने की समीक्षा बैठक लेते हुए विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करते हुए वांछितों को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए।
रविवार को एएसपी ने कस्बे में स्थित सीओ कार्यालय में तीनों थानों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एएसपी ने कहा कि थानाभवन थाने में 100 विवेचना लंबित हैं। जिनमें अभी 70 अपराधी अभी वांछित चल रहे हैं। इसी प्रकार बाबरी थाने में 22 विवेचनाओं में 23 अपराधी व गढ़ीपुख्ता थाने में 35 विवेचनाओं में 25 अपराधी अभी वांछित चल रहे हैं। आदेश दिए कि सभी विवेचनाओं को शीघ्र निपटाते हुए वांछित को गिरफ्तार किया जाए। यदि कोई थाना विवेचनाओं के प्रति लापरवाही दिखाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। किसी पीड़ित व्यक्ति की कोई शिकायत जिलास्तर पर नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर सीओ अरविंद सिंह राठौर, कपिल गौतम, धर्मेंद्र यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।