{"_id":"5b9e9fb8867a557eb04180d1","slug":"11537122232-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से हमला करने वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चाकू से हमला करने वालों पर रिपोर्ट
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर चाकू से हमला करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पांच युवकों के खिलाफ नामजद और 7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।
एक दिन पूर्व मोहल्ला रेलपार निवासी अनूप उर्फ छोटू पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। अनूप के चेहरे पर चाकू से प्रहार किए गए थे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के संबंध में अनूप के भाई मनोज ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें गांव आदमपुर निवासी आकाश, गांव लांक निवासी विवेक, गांव कुड़ाना निवासी सिद्धांत, गांव गढ़ी नोआबाद निवासी सहवाग और गांव काबड़ौत निवासी शिवम को नामजद तथा सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आदर्श मंडी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने हत्या की साजिश और जानलेवा के मामले में फरार चल रहे आरोपी शराफत निवासी ग्राम अलीपुर (कैराना) को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी शराफत को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का सम्मान करेंगे उद्यमी
शामली। मीमला गांव निवासी अमित को अपहरण के बाद फिरौती वसूलकर छोड़ने के मामले में शनिवार रात उद्यमियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, रविवार सुबह सहारनपुर में ओमपाल और विक्की का एनकाउंटर होने पर अमित के अपहरण और फिरौती वसूलने का भी खुलासा हुआ। इस पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को पुलिस को सम्मानित किया जाएगा। इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि मीमला निवासी अमित कंडेला स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता है। इसीलिए वारदात का खुलासा कराने की मांग करने उद्यमियों ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से मुलाकात की थी। अब खुलासा होने पर सोमवार को इंडस्ट्री एरिया में पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
झगड़ा करने पकड़े तीन युवक
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने रविवार रात भैंसवाल रोड पर शराब की दुकान के पास झगड़ा कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।