{"_id":"5b5616554f1c1bb24b8b4a51","slug":"11532368469-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में टूटने लगा मेरठ-करनाल हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में टूटने लगा मेरठ-करनाल हाइवे
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे में जगह-जगह हो गए गड्ढे
झिंझाना। मौसम की पहली बरसात के चलते मेरठ-करनाल हाइवे में गड्ढे होने लगे, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी होने लगी है।
करीब छह माह पूर्व मेरठ-करनाल हाइवे पर हुए गड्ढों को भरने के लिए पेंच वर्क का कार्य किया गया था, जिससे हाइवे को गड्ढा मुक्त किया गया था। अब पिछले कई दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण मेरठ-करनाल हाइवे पर गड्ढे हो गए हैं।झिंझाना से लेकर केरटू, बिडौली तक सड़क में तीन से चार मीटर चौड़े गड्ढे होने से दुपहिया वाहन चालक उनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय नागरिक नरेंद्र पटनी, ज्ञान सिंह अहमदगढ़, ज्योति बिडौली, यश शर्मा, का कहना है की हाइवे पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक चालकों के कारण सड़क में गड्ढे बन गए हैं। लोगों ने सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने तथा मेरठ-करनाल हाइवे को गड्ढा मुक्त कराने की मांग डीएम को पत्र भेजकर की है।