{"_id":"5af330284f1c1b9d098b904f","slug":"11525887016-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल की गन्ना चेन में पलटी ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल की गन्ना चेन में पलटी ट्राली
Updated Wed, 09 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल की गन्ना चेन में पलटी ट्राली
थानाभवन। शुगर मिल में बुधवार की दोपहर गांव मसावी निवासी किसान की ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। बाद में बड़ी मुश्किल वहां से गन्ना हटवाया गया। शुक्र रहा कि इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ।
गांव मसावी निवासी मझोला अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना डालने के लिए बजाज शुगर मिल में आया था। जब गन्ना खाली करने के लिए किसान ने ट्रैक्टर-ट्राली शुगर मिल की चेन के पास खड़ी कर दी. तब क्रेन द्वारा ट्राली से गन्ना उतारते हुए ट्रैक्टर ट्राली चल रही गन्ने की चेन में अंदर जा गिरी। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। आधा घंटे तक मशक्कत करने के बाद ट्रैक्टर ट्राली को चेन से बाहर निकाला। इसके बाद शुगर मिल पेराई का काम शुरू हो सका। वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह ने जानकारी देकर बताया कि ट्रैक्टर चालक ने गन्ना ट्राली से रस्सा नहीं खोला था। इस पर कारण पंजे से गन्ना उतारते वक्त ट्रैक्टर ट्राली शुगर मिल की चेन में पलट गई।