{"_id":"5acfa0544f1c1b533d8b4d25","slug":"11523556436-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेड़कर जयंती के अवसर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेड़कर जयंती के अवसर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्लान
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर जयंती पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी
शामली। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए पीएसी तथा भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती करने के साथ ही उनकी ड्यूटी तय कर दी गई है।
14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इस अवसर पर जिले में कई जगह शोभायात्राएं निकाली जाती है। इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। कैराना, थानाभवन, शामली सहित जिले के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा एलआईयू को सक्रिय करने के बाद पुलिस हर मामले में मंथन कर रही है। शोभायात्रा का रूट तैयार करने के साथ ही फोर्स की तैनाती का विवरण देखा रहा है। अकेले शामली शहर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा में एसपी के आदेश पर दो इंस्पेक्टर, आठ एसआई, 10 एचसीपी, 20 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल तथा पीएसी की एक प्लाटून लगाई गई है। एसपी स्वयं इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। एएसपी जगदीश शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी मात्रा में फोर्स लगाई गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तेयार की गई है।