फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धोखाधड़ी करने के मामले में दो दंपति के खिलाफ मुकदमा

धोखाधड़ी करने के मामले में दो दंपति के खिलाफ मुकदमा

Tue, 26 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने के मामले में दो दंपति के खिलाफ मुकदमा
हमले में दो दंपतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। कई लोगों ने मकान पर ऋण होने की बात छिपाकर एक व्यक्ति को मकान बेच दिया। पीड़ित को जब पता चला तो उसने अपने रुपये मांगे, जिस पर आरोपियों ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला दयानंद नगर निवासी देवेंद्र पुत्र इकबाल ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अनिल प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से एक मकान मीनाक्षी पत्नी संजीव और संजीव निवासी देहरादून रोड सहारनपुर और रीता पत्नी अनुज और अनुज निवासी जवाहर गंज मंडी से एक मकान लिया था। उसने इसका सौदा 19 लाख रुपये में तय किया था और उसके बाद पूरी पेमेंट करने के बाद बैनामा करा दिया था। आरोप है कि तीन माह बाद उसे बैंक का नोटिस मिला कि उस मकान पर छह लाख रुपये का ऋण है और इसकी किश्त जमा करा दो। उसने आरोपियों से इस संबंध में कहा, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में आरोपियों ने करीब चार लाख रुपये लौटा दिए थे। उसके बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये नहीं लौटाए। घटना 18 मई की है। पीड़ित अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि उपरोक्त आरोपी आए तथा उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed