{"_id":"5aa564de4f1c1bb0758b4cc3","slug":"111520788702-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया ने की बैठक
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति के गिरते स्तर पर चिंता जताई
शामली। शहर के मोहल्ला नानुपुरा स्थित रामरहीम बारातघर में वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में वर्तमान राजनीति के गिरते स्तर एवं हमारी जिम्मेदारी विषय पर विचार विमर्श हुआ।
रविवार को बैठक के दौरान वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव अहसान फिरोजाबादी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौलाना साकिब हुसैन ने कहा कि देश में अराजकता, जातिवाद एवं गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसे रोकने में वर्तमान प्रदेश एवं केंद्र सरकार नाकाम साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। व्यापारी, मजदूर और किसान सब परेशान हैं। अंत में वेलफेयर पार्टी का शामली जिलाध्यक्ष जाहिद हुसैन को और शुएब काजी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे।