{"_id":"5a7f3e1d4f1c1ba32a8b6c10","slug":"111518288413-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षुओं ने मंत्री से मिलकर रुकी हुई भर्ती शुरु कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने मंत्री से मिलकर रुकी हुई भर्ती शुरु कराने की मांग
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद के बीटीसी प्रशिक्षुओं ने शनिवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से मुलाकात की। सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रुकी हुई भर्ती जल्द शुरू कराई जाए।
प्रशिक्षु सुधीर ने बताया कि शिक्षक भर्ती मार्च 2017 में काउंसलिंग कराने के बाद संपन्न करा ली गई थी। जिसके बाद जनपदवार सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी थी। भर्ती में केवल नियुक्ति पत्र मिलना शेष रह गया था। इसी बीच कुछ अभ्यर्थियों ने मई 2017 को हाईकोर्ट में याचिका डाल दी। जिसके बाद राज्य सरकार ने चयन प्रक्रिया नियम 9 क में दिए गए क्वालिटी प्वाइंट को पुन: निर्धारित कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कहा। जिसके बाद अभ्यर्थी हाईकोर्ट की डबल बेंच में पहुंच गए। छह फरवरी को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को निरस्त करते हुए पहले के अनुसार ही राज्य सरकार को चयन प्रक्रिया को चार सप्ताह में पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने रुकी हुई भर्ती को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की। इस दौरान सुधीर, अंकुर, सुनील, तुषार मलिक, सचिन, पंकज मलिक, अंकित, दीपा मलिक आदि मौजूद रहे।