{"_id":"5a3ea0364f1c1bce6d8b5b68","slug":"111514053686-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में केस रेफर करने के मामले में गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में केस रेफर करने के मामले में गिरी गाज
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में केस रेफर करने के मामले में गिरी गाज
शामली। सरकारी अस्पताल में मरीज देखकर उनको अपने निजी क्लीनिक में रेफर करने के मामले में बैठी जांच के खिलाफ महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांधला अस्पताल में तैनात आयुष की महिला चिकित्सक निधि सैनी पर आरोप लगाया था कि वह सरकारी अस्पताल में निजी प्रैक्टिस करती हैं। अपने क्लीनिक में अस्पताल से केस रेफर करती हैं। इस मामले की शिकायत की गई तो सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने यह जांच एसीएमओ डाक्टर सफल को सौंप दी। डॉक्टर सफल ने मामले में जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए महिला चिकित्सक की संविदा समाप्ति या फिर उसका तबादला करने की अपील की। शनिवार को सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने डाक्टर निधि सैनी का तबादला कैराना में कर दिया।
पूर्व में भी कई बार हो चुके हैं तबादले
निधि सैनी की मूल तैनाती कैराना में है। करीब पांच साल पूर्व उनका तबादला शिकायतों के चलते ऊन में किया गया था। इसके बाद उनकी शिकायत की गई तो उनका तबादला कांधला में कर दिया, जहां वह करीब पांच साल से काम कर रही है।
विज्ञापन
आयुष डाक्टर निधि सैनी के खिलाफ शिकायत पर जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उनका तबादला कैराना में कर दिया गया।
-डाक्टर राजकुमार
सीएमओ