{"_id":"5a3d49124f1c1b0b788b45eb","slug":"111513965842-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक थाने पहुंचे एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक थाने पहुंचे एसपी ने किया निरीक्षण
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन (शामली)। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने शुक्रवार को अचानक से थानाभवन थाने पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को अपराध पर नियंत्रण और गोकशी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा थानाभवन थाने पर पहुंचे। इस दौरान एसपी ने उपनिरीक्षकों से वार्ता कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त करने, वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि किसी भी स्थान पर गोकशी नहीं होनी चाहिए, यदि कोई गोकशी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही आमजन में पुलिस का भरोसा कायम किया जाए। इसके अलावा उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई रखने और अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।