{"_id":"59612c0e4f1c1ba05b8b467c","slug":"111499540494-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान देहरादून से शामली होकर गुजरेंगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान देहरादून से शामली होकर गुजरेंगी रोडवेज बस
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
अब दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज की बसों का टोटा नही रहेगा। यूपी रोडवेज दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग पर पड़ने वाले 34 राष्ट्रीयकृत मार्गों पर सर्वे कराकर ज्यादा से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन करेगा। हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान देहरादून से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन सहारनपुर-शामली होकर दिल्ली के लिए किया जाएगा।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर 70 रोडवेज की अनुबंधित बस का संचालन लोनी तक होता है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग राष्ट्रीयकृत मार्ग होने के बाद प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सवारियों की संख्या के मानक के अनुसार बसों का संचालन नहीं हो रहा था। सहारनपुर से नकुड़- गंगोह, जलालाबाद-शामली होकर दिल्ली तक रोडवेज बसें चलाई जाएगी। सहारनपुर के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि कांवड़ मेला हरिद्वार के बाद यूपी रोडवेज की सहारनपुर से लेकर शामली होकर दिल्ली कश्मीरी गेट तक कम से कम 25 निगम की बसों का संचालन करेगा।
शामली में नए बस अड्ड़े के लिए खरीदी जाएगी भूमि
सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि शामली में नए बस अड्ड़े के लिए तीन एकड़ भूमि खरीदने की सिफारिश की गई है। शामली में नए बस अड्डे के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दो दिन पूर्व मंडलायुक्त के यहां नए बस अड्डों की भूमि खरीदने के लिए समीक्षा की गई, जिसमें शामली में नए बस अड्ड़े की भूमि खरीदने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि डीएम से मिलकर शामली डिपो की भूमि का विवाद सुलझाया जाएगा।