फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन के निर्देश पर चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को संचारी रोग के बचाव की जानकारी दी गई।

शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में संचारी रोग नियंत्रण के लिए 10 फरवरी से 28 तक अभियान चलाया जा रहा है। दस फरवरी को नगरपालिका और सीएचसी में सदर विधायक तेेजेंद्र निर्वाल ने इस अभियान का शुभारंभ किया गया था। मंगलवार को इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सीएचसी से शुरू होकर अस्पताल रोड, हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, शिव चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड और मिल रोड होते हुए सीएचसी पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा, अस्पताल के चिकित्सक, एनएनएम और आशा समेत अनेक स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डाक्टर रमेशचंद्रा ने बताया कि रैली के दौरान लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूक किया गया और साफ-सफाई रखकर बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed