{"_id":"5ba14b03867a553da22ccca0","slug":"101537297155-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते मच्छरों से छुटकारा दिलाने को नगर पंचायत ने कराई फोगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते मच्छरों से छुटकारा दिलाने को नगर पंचायत ने कराई फोगिंग
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत ने वार्डों में कराई फॉगिंग
जलालाबाद। बदलते मौसम के कारण कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नतीजतन बुखार व अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मौसमी बुखार, वायरल, इंफेक्शन, खांसी, नजला बुखार के मरीजों में तेजी आई है। चिकित्सकों द्वारा इसका कारण बदलते मौसम और मच्छरों का प्रकोप बताया जा रहा है, जिसको देखते हुए नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा कस्बे के सभी वार्डों में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। फागिंग की शुरूआत कस्बे की मलिन बस्ती वार्ड नंबर 2 से की गई। सफाई नायक निसार अहमद ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरे नगर के नाले, नालियों व अन्य ऐसे स्थानों पर छिड़काव कर दिया जाएगा, जहां पर मच्छरों के पैदा होने की संभावना नजर आ रही है। फोगिंग कार्य का निरीक्षण नगर पंचायत के बड़े बाबू विनोद शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कर्मचारियों लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।