{"_id":"5b980b5a867a5501313c6135","slug":"101536691034-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी की मरम्मत और सफाई न होने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पटरी की मरम्मत और सफाई न होने पर रोष
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर पटरी की मरम्मत न होने पर रोष
कांधला। पूर्वी यमुना नहर पटरी के क्षतिग्रस्त किनारों की मरम्मत न होने से लोगों में रोष है। श्रीगणेश विसर्जन कमेटी के लोगों नेे समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कस्बा कांधला में गणेश महोत्सव प्रतिवर्ष धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कई दिवसीय कार्यक्रम के पश्चात गणेश पंडाल से प्रतिमा को शोभायात्रा के बाद पूर्वी यमुना नहर मनकामेश्वर मंदिर के समीप विसर्जित किया जाता है। वहीं, 19 सितंबर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होना है। विसर्जन कार्यक्रम स्थल के समीप पूर्वी यमुना नहर के क्षतिग्रस्त किनारों, पटरी और सफाई न होने के कारण लोगों में रोष है। गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारी अनुज, देवेंद्र, राहुल, उपेंद्र, सोनू, अरुण गर्ग आदि ने सिंचाई मंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। श्री गणेश महोत्सव समिति के साथ कस्बे के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।