फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगरीय क्षेत्रों में वोट तो बढ़ाए, पर जीत नहीं पाई भाजपा

नगरीय क्षेत्रों में वोट तो बढ़ाए, पर जीत नहीं पाई भाजपा

Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्रों में वोट तो बढ़ाए, पर जीत नहीं पाई भाजपा
नगरीय क्षेत्रों में वोट तो बढ़ाए, पर जीत नहीं पाई भाजपा
विज्ञापन

शामली।
भारतीय जनता पार्टी को नगर क्षेत्र में मजबूत माना जाता है। हर बार निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अहम मुकाबले में होता है। अब कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी भाजपा ने नगरीय क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने का खूब प्रयास किया। इसी कारण छह महीना पूर्व हुए निकाय चुनाव से स्थिति तो बेहतर कर ली, लेकिन गठबंधन प्रत्याशी से ज्यादा वोट पाने में भाजपा को कामयाबी नहीं मिल सकी। शामली नगर पालिका को छोड़कर जिले के किसी भी नगर निकाय में भाजपा प्रत्याशी को गठबंधन प्रत्याशी से ज्यादा वोट नहीं मिल सके।
शामली जनपद में 10 नगर निकाय हैं, जिनमें शामली, कैराना और कांधला नगर पालिका हैं, जबकि एलम, बनत, थानाभवन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना और ऊन नगर पंचायतें हैं। निकायों में शामली, एलम, ऊन और बनत को छोड़कर बाकी सभी में मुसलिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा ही बताई जाती है। वहीं, कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा का फोकस नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं पर रहा था। नगर मंडल समितियों और बूथ प्रबंधन समितियों को सक्रिय किया था। हर बूथ पर पांच पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई थीं। भाजपा के नेता भी लगातार डेरा डालकर रहे थे। उस वजह से भाजपा ने नगर निकाय चुनाव की अपेक्षा वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी तो कर ली, लेकिन शामली नगर पालिका को छोड़कर किसी भी निकाय में रालोद प्रत्याशी से बढ़त नहीं बन सकी। जिले के सभी 10 निकायों में रालोद को 78,602 वोट मिले, जबकि भाजपा को 59,173 वोट मिल सके। शामली में भाजपा को सबसे ज्यादा 27471 वोट मिले, जबकि रालोद को कैराना में सबसे ज्यादा 22645 वोट मिले।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अपेक्षा भाजपा के वोटरों में बढ़ोतरी
नवंबर 2017 में नगर निकायों का चुनाव हुआ था। उसमें शामली नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी को 19,274 वोट मिले थे, जबकि अब लोकसभा उपचुनाव में 27,471 वोट मिले हैं। यानि शामली में भाजपा ने 8197 वोटों की बढ़ोतरी की है। वहीं, कांधला नगर पालिका में निकाय चुनाव के दौरान भाजपा को 6720 वोट मिले थे, जबकि अब 5150 वोट मिल पाए, जिसके चलते कांधला में 1570 वोट कम हो गए। नगर पंचायत झिंझाना में निकाय चुनाव में भाजपा को 2061 वोट मिले थे, जबकि अब 3013 वोट मिले हैं, जो निकाय चुनाव से 952 अधिक हैं। नगर पंचायत बनत में निकाय चुनाव के दौरान 2517 वोट मिले थे, जबकि अब 2623 वोट मिले हैं, जो निकाय चुनाव के मुकाबले 106 वोट अधिक हैं। नगर पंचायत एलम में निकाय चुनाव में भाजपा को 1627 वोट मिले थे, जबकि अब 1823 यानि निकाय चुनाव से 196 अधिक हैं। नगर पंचायत थानाभवन में निकाय चुनाव में भाजपा को 2200 वोट मिले थे, जबकि अब 4878 यानि 2678 वोट अधिक हैं। जलालाबाद नगर पंचायत में निकाय चुनाव में भाजपा को 2660 वोट मिले थे, जबकि अब 2949 वोट यानि 289 वोट ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन को निकाय चुनाव के बराबर नहीं मिले वोट
निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने अलग अलग प्रत्याशी उतारे थे। शामली नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल के मुकाबले पर निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल, सपा और बसपा प्रत्याशी को मिलाकर 31840 वोट मिले थे, जबकि अब उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को 15805 वोट ही मिल पाए हैं। वहीं, कैराना में सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी हाजी अनवर के मिलाकर कुल 27,689 मिले थे, जबकि अब उपचुनाव में 22,645 वोट मिले हैं, जो निकाय चुनाव से कम हैं। कांधला में सपा, बसपा और रालोद के मिलाकर कुल 12,944 वोट मिले थे, जबकि अब 10935 वोट मिले हैं। नगर पंचायत एलम में सपा और बसपा के मिलाकर 910 वोट मिले थे, अब 1886 वोट मिले हैं। यानि एलम में गठबंधन ने निकाय चुनाव से बेहतर स्थिति बनाई है। नगर पंचायत जलालाबाद में बसपा, सपा के मिलाकर 9620 वोट मिले थे, अब गठबंधन को 6969 यानि निकाय चुनाव से कम वोट मिल पाए हैं।

नगर पंचायत ऊन में बसपा और सपा के मिलाकर कुल 5479 वोट मिले थे, अब गठबंधन को 2659 वोट मिल पाए हैं, जो निकाय चुनाव से कम हैं। इसी तरह नगर पंचायत बनत में बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां के मिलाकर 3555 वोट मिले थे, अब उपचुनाव में गठबंधन को 4074 यानि निकाजय चुनाव से स्थिति बेहतर की है।
निकायों में मिले वोटों की स्थिति
निकाय बूथ संख्या रालोद भाजपा
नगर पालिका कैराना --- 226 से 284 ----- 22645--------- 7657
नगर पालिका शामली ----07 से 85 -------15805--------- 27471
नगर पालिका कांधला ----265 से 299----- 10935--------- 5150
नगर पंचायत झिंझाना --- 54 से 66-------- 3432 -------- 3013
नगर पंचायत बनत ------- 86 से 99 ------- 4074---------- 2623
नगर पंचायत एलम -------188 से 196------1886--------- 1823
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता--- 49 से 56 ------- 2603--------- 1362
नगर पंचायत जलालाबाद --100 से 119----- 6969--------- 2949
नगर पंचायत थानाभवन---155 से 184------7594--------- 4878
नगर पंचायत ऊन --------103 से 113--------2659 -------- 2247
---- योग ---------------------------------- 78,602 -------- 59,173
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed